फिरोजपुर में AAP विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप:युवक ने विजिलेंस और डीसी से शिकायत की, बोला- सरारी ने करोड़ों की संपत्ति बनाई

फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता दीपक शर्मा ने गुरुहरसहाए के विधायक फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शर्मा ने विजिलेंस कप्तान और डीसी फिरोजपुर को सबूतों के साथ शिकायत सौंपी है। शिकायत में बताया गया है कि विधायक सरारी ने विधायक बनने के बाद कथित तौर पर अवैध तरीकों से करोड़ों की संपत्ति जमा की है। इस संपत्ति में कई महंगी वस्तुएं और जमीनें शामिल हैं। विधायक की कथित संपत्ति में 3 लाख की बुलेट बाइक और 22 लाख की स्कॉर्पियो कार है। इसके अलावा 6.5 लाख का स्मिथ एंड वेसन रिवाल्वर और 65 हजार की पंप एक्शन गन भी शामिल है। आनंद निवास में 122 मरले का निवास है। इसमें 42 लाख की जमीन और 30 लाख की कोठी है। न्यू आनंद पार्क व्यू में डेढ़ करोड़ का 102 मरले का प्लॉट है। दीप एन्क्लेव में ढाई करोड़ की तीन प्लॉट और दो कोठियां हैं। गुदड़ढंडी रोड पर 8 करोड़ की 4.5 एकड़ जमीन है। आनंदपुर साहिब में क्रशर प्लांट में भी हिस्सेदारी है। दीपक शर्मा ने प्रधानमंत्री ऑफिस भेजे सबूत
दीपक शर्मा ने इन सभी संपत्तियों के सबूत ईडी, सीबीआई, मुख्यमंत्री ऑफिस और प्रधानमंत्री ऑफिस को भी भेजे हैं। इस मामले में एसएसपी विजिलेंस मनजीत सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उधर दूसरी तरफ विधायक फौजा सिंह सरारी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। विजिलेंस कप्तान फिरोजपुर मनजीत सिंह और डीसी फिरोजपुर दीप शिखा शर्मा ने दीपक शर्मा को आश्वासन दिया है कि इस शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विधायक फौजा सिंह सरारी ने कहा कि दीपक शर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *