फाजिल्का में मां-बेटा नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने की कोशिश, बाइक से गिरे, जमीन पर बिखरे प्रतिबंधित कैप्सूल

फाजिल्का की थाना खुईखेड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सीड फॉर्म के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है l जिनसे प्रतिबंधित 1000 कैप्सूल बरामद हुए हैं l पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी एएसआई पप्पू राम ने बताया कि पुलिस टीम रोजाना की तरह अपनी चेकिंग पर गंग कनाल नहर के पास मौजूद थी। बाइक पर सवार होकर आ रहे मां बेटा पुलिस की गाड़ी को देखकर नहर के साथ लगती पटरी की तरफ मुड़ गए l घबराहट के चलते अचानक उनकी बाइक की टक्कर वहां पर पड़ी पाइप से हो गई और दोनों बाइक से गिर गए l कैप्सूल जमीन पर बिखरे घटना होते देख पास में खड़े पुलिस कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाइक से गिरने से मां बेटे के पास मौजूद कैप्सूल जमीन पर बिखर गए। लड़के ने मौके से भागने का प्रयास किया l जिसे पुलिस टीम की मदद से काबू कर लिया गया l पकड़े गए आरोपियों की पहचान उन्होंने बताया कि करीब 1000 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं l जिसमें मां बेटे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l आरोपियों की पहचान पाशा बाई और कुलदीप सिंह वासी सीड फॉर्म पक्का अबोहर के रूप में हुई है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *