फिरोजपुर मंडल से अलग होते ही जम्मू रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए प्री और नॉन इंटरलाकिंग का काम शुरू हो चुका है। इस कारण रेलवे की तरफ से श्री माता वैष्णो देवी की तरफ जाने वाली 24 ट्रेनों को मार्च तक रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ धुंध के कारण रेलवे ने पहले से ही 22 ट्रेनों को रद्द किया हुआ है यानी कुल अब तक 46 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन यात्रियों ने एक महीना पहले टिकट बुक करवाई थी, उन्हें अब ट्रेन रद्द होने का मैसेज आ रहा है। वही रेलवे ने जिन ट्रेनों को बहाल किया था। उनमें से काफी ट्रेन फिर से रद्द हो गई है।जिसका असर यात्रियों पर पढ़ रहा है और अपना रिफंड लेकर अन्य ट्रेनों में टिकट बुक करवा रहे हैं। लेकिन लंबी वेटिंग के चलते जनरल टिकट लेकर जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर हो गए हैं। जम्मू यार्ड रिमाडलिंग के लिए प्री और नॉन इंटरलाकिंग का काम 15 जनवरी से 6 मार्च तक चलेगा। रेलवे के जानकारों ने बताया 15 जनवरी से 20 फरवरी तक प्री नॉन इंटरलाकिंग का काम होगा। इसके बाद ही 21 फरवरी से 6 मार्च तक नॉन इंटरलाकिंग का काम होगा।


