फिरौती न देने पर स्टोर मालिक पर फायरिंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिनदहाड़े गांव माहल में एक नामधारी करियाना स्टोर पर बैठे व्यक्ति पर बाइक सवार 2 नाकाबपोश ने गोलियां चला दीं। टांगों में गोली लगने से जख्मी हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार बाद दोपहर 2.20 बजे की है। स्टोर में काम करने वाले और आस पास के लोगों ने जख्मी को सिटी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। फिलहाल जख्मी को हालत में सुधार है। सूचना मिलने पर थाना कंबोह प्रभारी हरपाल सिंह और डीएसपी लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लेने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है। जख्मी सुखविंदर सिंह को कई दिनों से विदेशी नंबर से फोन आ रहे थे, जिसमें 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी। फिरौती न देने पर आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाकर गंभीर जख्मी कर दिया। प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में जख्मी के पिता गुरनाम सिंह का बयान दर्ज कर अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस की अलग अलग 4 टीमों का गठन कर सीसीटीवी खंगालने को जांच पर लगा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *