भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना झंडेर की पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी से बाइक और अवैध पिस्तौल को कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपियों सहित 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी गिरोह बनाकर लोगों से फिरौती की मांग करते थे। फिरौती न देने पर घरों के बाहर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनकीरत सिंह निवासी महिलावाला, विजय निवासी मिहोका, गुरनूरदीप सिंह निवासी नानोके के रूप में हुई है, जबकि जगा निवासी महिलावाला और शेरा निवासी कुरालियों फरार चल रहे हैं। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई थाना झंडेर की पुलिस ने की है।


