अमृतसर| दक्षिण हलके में आता गांव सुल्तानविंड के इलाका 6 वार्ड पंडोरा की मुख्य खराब सड़क निगम द्वारा बनाना शुरू करने के लिए लोगों ने निगम कमिश्नर का धन्यवाद किया। दलित विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमेन बाबा गुरमुख सिंह ने कहा कि इलाका निवासियों की ओर से बीते सितम्बर-अक्टूबर महीने में सड़क बनाने के लिए निगम कमिश्नर को लोगों की समस्या का हल करने के लिए मांग पत्र दिया था। निगम कमिश्नर की ओर से आश्वासन दिया गया था कि सर्दियों में इलाके की सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के बनने से इलाके के पांच हजार लोगों को फायदा होगा।


