फिर सवालों में जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था:तलाशी अभियान में तीन वार्डों से बरामद हुए 6 मोबाइल,जेल प्रशासन ने दी लाल कोठी थाने को शिकायत

जयपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कुछ ही दिन पहले दो बंदियों के दीवार फांदकर फरार होने की घटना से सुर्खियों में रही जेल में अब एक बार फिर मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए दो दिवसीय तलाशी अभियान के दौरान तीन अलग-अलग वार्डों से कुल 6 मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई हैं। लालकोठी थानाधिकारी प्रकाश राम ने बताया कि जेल में मोबाइल मिलने से संबंधित तीन प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। लगातार दो दिन चला तलाशी अभियान
22 सितंबर को जेल कारापाल नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 4 और 9 में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑन ड्यूटी स्टाफ व आरएसी जवानों की मदद से जांच की गई, जिसमें दो मोबाइल बरामद हुए।
इसके अगले दिन एक बार फिर वार्ड 4 और 9 में तलाशी की गई, जिसमें फिर से लावारिस मोबाइल मिले। इसी दिन जेल के वार्ड नंबर 3 में भी तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो और मोबाइल फोन मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *