चित्तौड़गढ़ में फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। जिले में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा देखा गया है जबकि आसमान में भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि बारिश को लेकर किसी भी तरह का पूर्व अनुमान नहीं लगाया गया है। सोमवार रात को भी ठंड के कारण ज्यादा गलन महसूस की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई कमी उत्तरी हवाओं के चलते चित्तौड़गढ़ सहित पूरे प्रदेश में ही मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है। चित्तौड़गढ़ में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ाने के बाद 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात से ही फिर से आसमान में बादल छा गए। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बदल देखे गए और हल्का कोहरा भी छाया हुआ था। ऐसे में बादलों के कारण टेंपरेचर फिर से बढ़ सकता है। बादलों के छटते ही फिर से तापमान में कमी आएगी। हालांकि बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आगामी तीन दिनों में फिर से बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने भी चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया था। कोहरे या बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि शीत दिन या शीत लहर होने की प्रबल संभावना भी है। आगामी तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है।


