रांची | आरयू के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। निदेशक प्रो. बीपी सिन्हा ने कहा आज हिंदी वैश्विक भाषा बन चुकी है और सारे विश्व में लोग हिंदी पढ़ रहे हैं। हिंदी फिल्मों को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी को वैश्विक बनाने में हमारी हिंदी फिल्मों का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में शिक्षक मनोज शर्मा, संतोष उरांव, अरिंदम मुखर्जी व यूजी-पीजी के छात्र शामिल थे।


