मेहमान हॉकी खिला​ड़ियों के लिए हाई प्रोटीन डाइट… झारखंडी मड़ुआ से डोसा, इडली बन रहे; हल्दी वाला दूध लंच-​डिनर में दे रहे

रांची में 12 जनवरी से वीमेंस हॉकी इंडिया लीग शुरू होने वाली है। इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स व सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं। मैच के लिए चारों टीम के खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। शहर में रुके खिलाड़ियों के लिए होटलों में विशेष रेसिपी बन रही है, जिसमें स्वाद के साथ पौष्टिकता का भी ध्यान रखा जा रहा है। खिलाड़ियों के स्टेमिना के ​​लिए उन्हें हाई प्रोटीन डाइट दिए जा रहे हैं। इस बार खासतौर पर झारखंड का मिलेट्स यानी मड़ुआ से बनी रेसिपी परोसी जा रही हैं। होटल बीएनआर चाणक्य के शेफ धीरेन शेरपा व पिनाकी मिश्रा ने बताया ​कि हम कॉन्टिनेंटल के साथ इंडियन और लोकल तीनों प्रकार के फूड परोसे रहे हैं। ठंड को देखते हुए खास तौर पर हल्दी वाला दूध खिलाड़ियों को दिए जा रहे हैं। होटल लीलैक सरोवर पोर्टिको के शेफ मकसूद आलम ने बताया कि चिकन व फिश की डिश खिलाड़ियों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। डिनर… ग्रिल्ड ​फिश, बटर चिकन के साथ हर्ब राइस : डिनर में वेज मंचूरियन सूप परोसे जा रहे हैं। इसके साथ मेन कोर्स में ग्रिल्ड ​फिश, बटर चिकन, वेज ऑग्रेटिन, स्टिर फ्राइड चाइनिज, हर्ब राइस, लाइव पास्ता, इंग्लिश ब्रेड, रोटी-नान, 2 तरह के ग्रीन सलाद दिए जा रहे हैं। मीठे में चॉकलेट ब्राउनी ​के साथ वनीला आइसक्रीम दिए जा रहे हैं। फल में सेब-केला दे रहे हैं। हल्दी वाले दूध भी रहते हैं। लंच… बैक्ड कॉर्न स्पिनिच व हनी ग्लेज्ड नूडल हैं खास : लंच में क्रीम-बादाम का सूप परोसा जा रहा है, जिसमें प्रोटीन-विटामिन होते हैं। दो तरह के ग्रीन सलाद हैं। विदेशी खिलाड़ियों को नॉन वेज पसंद है, ​इसलिए उनकी पसंद का ​फिश गार्लिक सॉस, रोस्ट चिकन, सॉटे वेजेटेबल, बैक्ड कॉर्न स्पिंच, स्टीम राइस, इंग्लिश ब्रेड, रोटी, लाइव पास्ता, हनी ग्लेज्ड नूडल खास हैं। इसके साथ आइसक्रीम परोसे जा रहे हैं। सेब व केला होते हैं। साथ ही गरमागरम हल्दी वाले दूध दिए जा रहे हैं। सॉटे वेजिटेबल संग चिकन नकलेट, दाल बड़ा-चटनी ब्रेकफास्ट में झारखंड के मड़वा वाले डोसा, इडली और पूड़ी परोसे जा रहे हैं। दाल बड़ा के साथ सांबर-चटनी होते हैं। पोहा, पूड़ी-सब्जी, ब्रेड-ऑमलेट, चिकन नकलेट, चिकन सॉसेज, सॉटे वेजेटेबल, फ्रूट्स, जूस, कॉर्नफ्लेक्स, चॉकोफ्लेक्स, हॉट एंड कोल्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट्स, पराठा, बूंदिया व सेवई खीर मीठे में परोसे जा रहे हैं। होटल में कॉन्टिनेंटल संग इंडियन व लोकल तीनों प्रकार के फूड परोसे रहे, चिकन-फिश विदेशियों को पसंद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *