फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा…’ का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में करण जौहर से गले मिले कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे भी पहुंचीं

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें रोमांस के साथ हल्की-फुल्की और मजेदार कॉमेडी दिखाई गई है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तल्सानिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। मुंबई में आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ लीड एक्टर्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी पहुंचे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ काम करना उनके लिए काफी मजेदार रहा। कार्तिक ने यह भी कहा कि विशाल-शेखर, जुबिन नौटियाल और लकी अली जैसे कलाकारों के गानों का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है। जब कार्तिक से रोमांटिक फिल्मों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि रियल लाइफ में रोमांस नहीं मिल रहा, तो रील लाइफ में ही सही। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। वहीं, इस दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्में करना बहुत पसंद है और वह आगे भी ऐसी फिल्मों में काम करना चाहेंगी। देखिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें देखिए तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के ट्रेलर की तस्वीरें कैसी है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म रे की कहानी दिखाती है, जिसका किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। रे एक प्यारा, बेफिक्र और चुलबुला शख्स है, जो अपनी समझदारी और आकर्षक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह मानता है कि जिंदगी में सिर्फ एक इंसान से सच्चा प्यार किया जाना चाहिए, बाकी रिश्ते सिर्फ हल्के-फुल्के होते हैं। जब वह लॉस एंजिलिस से सफर के दौरान रुकता है, तो उसकी मुलाकात रुमी (अनन्या) से होती है, जो एक राइटर है। इसी मुलाकात से एक अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी शुरू हो जाती है। 3 मिनट 21 सेकेंड का यह ट्रेलर दोनों के बीच के प्यारे और रोमांटिक रिश्ते को दिखाता है, साथ ही उन कुर्बानियों की झलक भी देता है, जो उन्हें अपने प्यार को पूरा करने के लिए करनी पड़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *