बांसवाड़ा में 31 लाख की शराब बरामद:दवाइयों की आड़ में कर रहे थे तस्करी; बंद कंटेनर व पिकअप जब्त, दोनों ड्राइवर गिरफ्तार

सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में दो कार्यवाही की है। थाना अधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक कंटेनर और एक पिकअप से कुल 31 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शराब को हरियाणा और राजस्थान के अन्य हिस्सों से भरकर गुजरात ले जाने की फिराक में थे। ​रात 12 बजे कंटेनर से निकली 25 लाख की शराब पहली बड़ी कार्रवाई थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान बुधवार रात करीब 12 बजे की गई। पुलिस टीम ने एक बंद बॉडी कंटेनर को शक के आधार पर रोका। जब ड्राइवर भरत सिंह निवासी आसीन, भीलवाड़ा से पूछताछ की गई, तो उसने कंटेनर के भीतर मेडिकल दवाइयां होने का दावा किया। पुलिस को संदेह हुआ और कंटेनर को खोलकर तलाशी ली गई, तो उसमें दवाइयों के बजाय शराब के 395 कार्टून भरे मिले। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी भरत सिंह ने पूछताछ में खुद को कंटेनर का मालिक बताया और कबूल किया कि वह यह खेप मानेसर, हरियाणा से भरकर गुजरात ले जा रहा था। पिकअप में लकड़ी के बॉक्स बनाकर छिपाई थी शराब पुलिस की नाकाबंदी सुबह भी जारी रही, जिसके परिणाम स्वरूप करीब 6 बजे एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। इस गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर पुलिस दंग रह गई। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए पिकअप के अंदर विशेष रूप से लकड़ी के बॉक्स में शराब भरी थी। इन बॉक्स की तलाशी लेने पर 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। ​कुशलगढ़ से भरी थी पिकअप कार्रवाई में पुलिस ने ड्राइवर सलीम पुत्र जुरम खा निवासी गिड़ा, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह कल ही बाड़मेर से बांसवाड़ा पहुंचा था और उसने यह शराब कुशलगढ़ से भरी थी। उसने खुलासा किया कि यह शराब मोंटी नाम के व्यक्ति ने सप्लाई की थी, जिसे सज्जनगढ़ के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा था। जांच जारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में शराब तस्करी के पीछे संगठित नेटवर्क होने की आशंका है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *