फिल्लौर में हाईवे पर हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक से जा रहा रहा था ; लुधियाना का रहने वाला

जालंधर जिले के फिल्लौर में हाईवे पर एक्सिडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर रात उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक रोड पर गिर गया और सिर में चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसा रात 11 बजे के करीब शिव मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। हादसे के आधे घंटे तक शव और क्षतिग्रस्त बाइक रोड की बीच पड़े रहे। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों के फोन करने पर सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और बाइक को सड़क से हटवाया। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। SSF टीम बोली-किसी राहगीर ने दी एक्सिडेंट की सूचना
SSF टीम के जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से एक्सिडेंट की सूचना मिली थी। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि मोटरसाइकिल टूट चुका है और युवक लहूलुहान पड़ा है। उसकी नब्ज चैक की लेकिन वो नहीं चल रही थी। उसको तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि टक्कर मारने वाला व्हीकल और उसका ड्राइवर नहीं मिल पाए। अब हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। मौत की सूचना युवक के घरवालों को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *