दंतेवाड़ा | गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुंडरी के बाढ़ राहत शिविर देवगुड़ी में बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी वितरित की गई। इसके अलावा बीईओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री पैकेज करते हुए सहयोग प्रदान किया गया।


