फुटपाथ दुकानदारों ने रेलिंग के अंदर दुकान लगाने की मांगी अनुमति

रांची | रांची नगर निगम क्षेत्र के मेन रोड व इसके आसपास के फुटपाथ दुकानदार नगर निगम प्रशासक के द्वारा हटाए जाने के बाद भुखमरी का सामना कर रहे हैं। झारखंड फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने इसे लेकर नगर प्रशासक संदीप सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि जिन लोगों के दुकान फुटपाथ पर लगते थे, उन्हें बुधिया बिल्डिंग के सामने, टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट, अल्बर्ट एक्का चौक, रेलिंग के अंदर लगाने की अनुमति दें। साथ ही वेंडर मार्केट में बची हुईं दुकानें आवंटित की जाए एवं अस्थाई वेडिंग जोन बनाकर जगह दिलाई जाए। ताकि अपने घर परिवार का फुटपाथ दुकानदार भी लालन पालन कर सके। नगर आयुक्त ने कहा जल्द ही फुटपाथ दुकानदार की समस्याओं को दूर किया जाएगा। मौके पर झारखंड फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *