जालंधर| बस्ती नौ स्थित फुटबॉल चौक से लेकर अड्डा बस्ती गुजां तक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मंगलवार को काम का शुभारंभ मेयर वनीत धीर ने किया। इस मौके पर बस्ती नौ की विभिन्न स्पोर्ट्स एसोसिएशनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना निगम की प्राथमिकता है। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से इस मार्ग पर रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, मौजूद अतुल भगत ने कहा कि आप सरकार और नगर निगम शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। स्ट्रीट लाइटें लगने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि खेल गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर पार्षद हरजिंदर लाडा, केसरी वर्मा, चेयरमैन नितिन महाजन, वाइस चेयरमैन कपिल कोहली, एग्जीक्यूटिव सदस्य विनीत वर्मा, महासचिव जुबिन भसीन, संजय कोहली, अभिषेक गुप्ता, राकेश अरोड़ा, राजेश अरोड़ा और चरणप्रीत सिंह बेदी मौजूद रहे।


