भास्कर न्यूज | जालंधर नए साल की शुरुआत पर रेलवे ट्रेनों के समय में बदलाव करने जा रहा है। इस संबंध में रेलवे ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी को जारी की जाएगी। जहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने तय समय से 15 मिनट पहले रवाना होगी, वहीं जालंधर से पठानकोट जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेनें 15 मिनट देरी से चलेंगी। वहीं, धुंध के कारण 10 से अधिक ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी जालंधर सिटी स्टेशन पर वीरवार को लगे बोर्ड पर दे दी जाएगी। पठानकोट की तरफ आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनो के समय में इसलिए बदलाव किया जा रहा है, क्योंकि उस समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने का समय होता है। कई बार वंदे भारत एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेनों की वजह से लेट हो चुकी हैं। वहीं 13 ट्रेनों ने यात्रियों को सिटी में लंबा इंतजार करवाया। इन ट्रेनों का रहा इंतजार अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस (120290) एक घंटा लेट शालीमार एक्सप्रेस (14646) आधे घंटे लेट अमृतसर-गरीबरथ एक्सप्रेस (12203) चार घंटे लेट सचखंड एक्सप्रेस (12716) और संभलपुर एक्सप्रेस (18310) तीन घंटे लेट अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12459) पौने तीन घंटे लेट स्वराज एक्सप्रेस (12472) दो घंटे लेट जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681) दो घंटे लेट छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) डेढ़ घंटे, जेहलम एक्सप्रेस (11077) एक घंटे लेट मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919) सात घंटे लेट सरबत दा भला एक्सप्रेस (22479) 6 घंटे लेट उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (18216) पौने छह घंटे लेट अमृतसर फेस्टीवल स्पेशल (09613) पांच घंटे लेट रद्द रहने वाली रेलगाड़ियां नंगल डैम एक्सप्रेस (14505 और 14506) 28 फरवरी तक अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541 और 14542) 28 फरवरी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681 और 14682) एक मार्च तक कालका से श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503 और 14504) 28 फरवरी तक जनसेवा एक्सप्रेस (14617 और 14618) दो मार्च तक अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611 और 19614) एक मार्च तक लाल कुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615 और 14616) 28 जनवरी तक दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12357 और 12358) 28 फरवरी तक योग नगरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14606-14605) 22 फरवरी तक अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317 और 12318) 24 फरवरी तक गरीबरथ एक्सप्रेस (12207, 12208) 24 फरवरी तक


