फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता बने राजन ब्रदर्स बरटोली

इरबा टंगरा टोली फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को स्व. दीपक उरांव स्मृति डबल खस्सी एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन अतिथियों व स्व. दीपक उरांव के परिजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। युवा समाजसेवी अबरार ओहदार, इरबा मुखिया लखेश्वर उरांव, पूर्व मुखिया विनीता कुजूर, ग्राम प्रधान रमेश उरांव, दीपक मुंडा, सोमर मुंडा सहित आयोजन समिति के सदस्य सुरेन्द्र उरांव, प्रो. प्रतीक उरांव, मनोज उरांव, अजय कच्छप, जुगल मुंडा, चिंटू उरांव मौजूद रहे। फाइनल मुकाबला राजन ब्रदर्स बरटोली और रुक्का फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। राजन ब्रदर्स बरटोली ने मैदानी गोल के जरिए एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल के समापन पर विजेता टीम राजन ब्रदर्स बरटोली को प्रथम पुरस्कार बड़ा खस्सी प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता रुक्का फुटबॉल क्लब को छोटा खस्सी देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *