फुटबॉल: नमना ने सेंट जेवियर व बढ़नीझरिया ने खजुरी को हराया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को दो रोमांचक मैच खेले गए, जिसमें सेंट इग्नासियस चर्च नमनाकला और डी ब्रदर बढ़नीझरिया ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। दिन का पहला मैच सेंट जेवियर अंबिकापुर और संत इग्नासियस चर्च नमनाकला के बीच हुआ। पहले हाफ में नमनाकला के खिलाड़ी लुकस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सेंट जेवियर ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की, लेकिन मैच 2-1 के स्कोर पर नमनाकला के पक्ष में समाप्त हुआ। दूसरा मैच फुटबॉल क्लब खजुरी और डी ब्रदर बढ़नीझरिया के बीच खेला गया। बढ़नीझरिया की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में अंजन और विजय ने एक-एक गोल किया, जिससे टीम 2-0 से आगे हो गई। दूसरे हाफ में अंजन ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। खजुरी की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, और इस तरह बढ़नीझरिया ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। रविवार को पहला मैच नव युवक क्लब मोहनपुर और रेलवे करंजी के बीच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सैनिक स्कूल मेंड्राकला अंबिकापुर और न्यू फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर के बीच होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *