राजनांदगांव| काका फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में स्टेट स्कूल ग्राउंड में 7-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच बलौदाबाजार विरूद्ध डोंगरगांव के मध्य खेला गया। जिसमें बलौदाबाजार ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच विनर 11 विरूद्ध छुईखदान के मध्य खेला गया। जिसमें छुईखदान ने 4-1 से जीत हासिल की। तीसरा मैच मॉर्निंग 11 विरूद्ध रि यूनाइटेड के मध्य खेला गया जिसमें रि यूनाइटेड ने 3-0 से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि मदन राठी थे। यहां प्रतियोगिता राज्य स्तरीय पर खेली जा रही है। इसमें लगभग 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।


