भास्कर न्यूज़| रामगढ़ गांधी स्कूल रामगढ़ में फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग, कराटे, डीएवी रजरप्पा मैदान में क्रॉस कंट्री रेस एवं बरकाकाना में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरम, विशिष्ट अतिथि के रूप मे सीडी सिंह, शशि पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रत्येक खेल में कम से कम एक मेडल प्राप्त करने के लिए सभी खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम करने के िलए प्रेरित किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तर में अच्छा प्रदर्शन करने एवं ज़िला का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गई। इस प्रकार फुटबॉल में फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में डे-बॉर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र बनाम खेलो इंडिया प्रशिक्षण के बीच खेला गया। जिसमे डे-बॉर्डिंग टीम 3-2 से विजय रहे। बालिका वर्ग में प्लस टू विद्यालय रामगढ़ बनाम खेलो इंडिया प्रशिक्षण के बीच खेला गया गई जिसमे खेलो इंडिया के टीम 3-1 से विजय रहे। क्रॉस कंट्री बालक वर्ग : प्रथम-सौरभ कुमार, द्वितीय-सुभाष कुमार, तृतीय -अनुल कुमार रहे। बालिका वर्ग में प्रथम-अंजू कुमारी, द्वितीय-पयाल कुमारी, तृतीय-सोनी कुमारी रही साइकिलिंग बालक वर्ग में प्रथम-आदित्य कुमार, द्वितीय-शुभम कुमार और तृतीय-मोहित कुमार महतो रहे। कबड्डी बालिका वर्ग गांधी स्कूल बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा के बीच खेला गया जिसमें गांधी स्कूल 30-02 से विजय रहा।बालक वर्ग : गांधी स्कूल बनाम उच्च विद्यालय कोयरी टोला के बीच खेला गया जिसमें कोयरी टोला स्कूल की टीम 08-42 से विजय रहा। इस अवसर पर निर्णायक मंडली में महावीर कुमार महतो, विजय कुमार दास, शेखर करमाली, सूरज मुंडा, हीरालाल महतो फुटबॉल कोच भोला एवं रेखा, प्रकाश महतो उपस्थित थे।


