भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक आमसभा के दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ का स्वागत किया। चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चर्तुवेदी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनय कुमार अगव्राल, अनूप कुमार सिंह, राजू चर्तुवेदी, अधिवक्ता वंशीधर गोप, इंद्रपाल सिंह सैनी ने उन्हें मोंमेटो देकर सम्मानित किया। उनके स्वागत पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल सहित चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ से विजय मेवाड़ को लघु उद्योग भारती का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया जाना उनकी कर्मठता की पहचान है। यह रामगढ़ के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है।


