उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा से रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के बीच अटेली,मिर्जापुर,बाछोद रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग वर्क किया जाएगा। ऐसे में रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के ट्रिप रद्द किए गए हैं। इनमें सीकर के रींगस स्टेशन तक आने वाली रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन भी शामिल है। रेलवे के द्वारा इसके भी 7 ट्रिप कैंसिल किए गए हैं। बता दें कि इस ट्रेन में हरियाणा से खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस ट्रेन 18,23,24,25,26, 29 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 09638, रेवाड़ी- रींगस ट्रेन भी 18,23,24,25,26, 29 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी।


