फेडरेशन ने तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

बोकारो | सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से नगर सेवा भवन के समीप अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर देवेश टुडू महासचिव की अध्यक्षता में वीर तिलका मांझी को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने तिलका मांझी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। राकेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, मानिक राम मुंडा एवं लिलू सोरेन संयुक्त महासचिव ने कहा कि बाबा तिलका मांझी स्वतंत्रता संग्राम के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। मौके पर नंदेश्वर हेंब्रम, सच्चु रजवार, ललित उरांव, पंकज कुमार दास, समीर टुडू, दिलीप कुमार, ईश्वर चन्द्र मरांडी, राम राय सोरेन, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, लक्ष्मण छुरा, मधेश आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *