फेयरवेल: राजस्थानी-पंजाबी व फ्री स्टाइल डांस सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में नए विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के उद्देश्य से फ्रेशर पार्टी और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संचालक, प्राचार्य, शिक्षक, सभी छात्र-छात्राएं व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े व जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े रहीं। प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें नर्सिंग जैसे सेवा प्रधान क्षेत्र में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने प्रेरित किया। फेयरवेल प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। फ्रेशर पार्टी में नए विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, साउथ व फ्री स्टाइल नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर जूनियर्स का मार्गदर्शन किया। फेयरवेल के भावुक क्षणों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मिस फ्रेशर, मिस्टर फ्रेशर और मिस फेयरवेल जैसे खिताब प्रदान किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन व सामूहिक फोटो सत्र के साथ आयोजन का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *