लुधियाना| फैक्ट्रियों में चोरियों की वारदात करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को थाना टिब्बा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने पिछले कुछ महीनों में साहनेवाल, कंगनवाल, ग्यासपुरा और फोकल पॉइंट इलाकों में स्थित फैक्ट्रियों से लाखों का सामान चुराया है। मामले में जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया, पुलिस काफी समय से इनका पीछा का रही थी। फिर जानकारी मिली कि आरोपियों टिब्बा रोड कूड़े के डंप के पास पार्क में बैठ है। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गौरव पुत्र अशोक कुमार वासी ईडब्लूएस कॉलोनी, कमलजीत सिंह पुत्र सरदारा सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर, रविंदर कुमार पुत्र तरसेम लाल वासी नानकसर गुरुद्वारा के नजदीक, विशाल पुत्र नरोत्तम सिंह वासी ईडब्लूएस कॉलोनी के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी गौरव और कमलजीत पर पहले भी कई आपराधिक मामले में दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी के बारे में बताया। जिसका नाम पिंटू कुमार पुत्र राम जी वासी विजय नगर, टिब्बा रोड के रूप में हुई है।


