फैशन शो में सोहराई व जादूपटिया कला का प्रदर्शन

रांची| संत जेवियर्स कॉलेज रांची के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग एवं बुनकर सेवा केंद्र की ओर से बुधवार को फैशन शो और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर किया गया। प्रतियोगिता में फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने झारखंड की पारंपरिक कलाओं में सोहराई एवं जादूपटिया कला से प्रेरित परिधानों को प्रदर्शित किया। पारंपरिक डिजाइनों को समकालीन शैलियों के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने हथकरघा दिवस की शुरूआत, इतिहास एवं जीवन में कपड़े की कीमत को स्पष्ट किया। साथ ही आदिवासी संस्कृति के जुड़ाव को भी बताया। बुनकर सेवा केंद्र के उप निदेशक डब्ल्यूएससी प्रियदर्शी दरिपा सूत ने उद्योग के उत्पाद का महत्व बताया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी और फैशन एंड टेक्नोलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स ने रैंपवॉक किया। इसमें अमीषा अंजना तिर्की, स्मृति तिर्की, फिजा, मोनाली, तन्वी और शुभ शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *