भास्कर न्यूज | अमृतसर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनामिका आर्ट्स एसोसिएशन और पंजाब नाटशाला मिलकर 8-9 मार्च को ‘फॉरएवर क्वीन महारानी जिंदा’ नाटक का मंचन करेंगे। यह नाटक महारानी जिंदन के संघर्षों और उनके साहस की कहानी को दर्शाता है। नाटक में सिख साम्राज्य के पतन और महारानी जिंदन और महाराजा दलीप सिंह की त्रासदी को दिखाया गया है। अंग्रेजों ने चालाकी से महारानी और दलीप सिंह को निर्वासित कर दिया था। नाटक महारानी जिंदन के संघर्ष और सिख साम्राज्य को वापस पाने के उनके प्रयासों को दर्शाता है। नाटक निर्देशक इमैनुअल सिंह ने बताया कि ‘फॉरएवर क्वीन महारानी जिंदन’ का मंचन 8 व 9 मार्च को शनिवार व रविवार को शाम 6:30 बजे पंजाब नाटशाला अमृतसर में किया जाएगा।


