फॉरवर्ड ब्लॉक के पहले प्रखंड सम्मेलन की तैयारी

बेंगाबाद | 16 जनवरी को बेंगाबाद में होने वाले फॉरवर्ड ब्लॉक के पहले प्रखंड सम्मेलन की तैयारी के क्रम में पार्टी के नेताओं ने विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बेंगाबाद अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का बड़ा केंद्र बन गया है,जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिप सदस्य और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने रविवार को गोलगो के कई ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कहा कि पैसे के बल पर लोग सही को गलत और गलत को सही साबित करने में लगे हैं। इस दौरान पार्टी नेता शंभू ठाकुर, शिवनंदन यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, सुखदेव गोस्वामी, तैयब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी,निजामुद्दीन अंसारी सहित कई अन्य मौजूद थे। खोरीमहुआ | झामु मो के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की 83वीं जयंती रविवार को धनवार प्रखंड के खोरीमहुआ स्थित झामुमो कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया। शुरुआत स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, मुखिया भुनेश्वर साव, मो. इस्तियाक, सरफुद्दीन अंसारी, जनार्दन सिंह, मो. मुस्लिम वारसी, अंसारी भाई, मो. अख्तर, रवि अग्रवाल, भीम सेन, मिथलेश रजक सहित झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। सभी ने शिबू सोरेन के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को याद किया। बनियाडीह | महेशलुंडी पंचायत अंतर्गत बालोडिंगा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम विधायिका कल्पना सोरेन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के संगठन मंत्री जगत पासवान ने मांग रखी कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और संघर्षों पर एक फिल्म बनाई जानी चाहिए। वहीं पंचायत के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। कार्यक्रम में अनवर आलम, हरि गौरी साव, तेजलाल मंडल, जगत पासवान, पंचानन प्रसाद, मनीर आलम, गोविंद दास, गोविंद साव, लखन ठाकुर, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। गावां | गावां पंचायत सचिवालय में रविवार को दिशुम गुरु शिबू सोरेन की 83वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि भले ही आज गुरुजी हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम भानु, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रेशमा प्रवीण, शक्ति रविदास, सोनू कुमार, सचिव मंसूर आलम, मोईनुद्दीन, शिव नारायण राउत, विजय मिस्त्री, बासुदेव यादव, अनिरुद्ध उपाध्याय, नसीम खान, सब्दर अली सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बगोदर | देवराडीह पंचायत अंतर्गत धवैया गांव में तीन दिन पूर्व 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ट्रांसफार्मर की कम क्षमता और अधिक लोड के कारण गांव में पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक ने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इसके परिणामस्वरूप गांव के लिए 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। नए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण मुखिया प्रतिनिधि सह माले नेता पुरन कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अरुण वर्मा, इश्माएल अंसारी, उपेंद्र वर्मा, गुलाब वर्मा, मुकेश वर्मा, महावीर वर्मा, कामेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, अजित कुमार और विकास वर्मा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *