अमृतसर | सोमवार शाम 7 बजे फोरएस चौक पर एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार पति-पत्नी और बच्चे ने तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह इंजन की वायरिंग से शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कार में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया लोगों ने खुद पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर कामयाग नहीं हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। कार मालिक का कहना है उन्हें सामने से आ रहे ऑटो चालक ने धुआं उठने बारे बताया। तुरंत पत्नी और बच्चे को बाहर निकाला और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।


