फ्रीज में धमाका, मकान की दीवार ढही, आग लगने से 4 मकानों का सामान जला

कोतवाली थाना क्षेत्र में क्षीरसागर स्थित योगेश्वर टेकरी के समीप रहने वाली गोरेश्वरी तंवर के मकान में सोमवार शाम को फ्रीज में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। धमाके से मकान की दीवार तक ढह गई, इतना ही नहीं आग ने पड़ोस के तीन अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना सोमवार शाम चार बजे करीब की बताई जा रही है। योगेश्वर टेकरी निवासी गोरेश्वरी तंवर सोमवार को परिवार के साथ निजी कार्य से गई थी। इस बीच उनके मकान में फ्रीज में धमाका हुआ जो इतनी तेज था कि घर की दीवार तक ढह गई। धमाके के बाद मकान में आग भी लग गई। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने से देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया व घर में टीवी, पंखे कूलर से लेकर कपड़े समेत कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया इस बीच पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश ललावत, रमेश द्रोणाचार्य, अनिल के घर को भी चपेट में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मयूर तंवर तरफ से आगजनी कायम कर मामला जांच में लिया है। सीएसपी समेत थाने का बल भी मौके पर पहुंचा भीषण आग की सूचना मिलते ही सीएसपी राहुल देशमुख के साथ कोतवाली थाने का बल भी मौके पर पहुंचा व आग पर काबू किए जाने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। सीएसपी देशमुख ने कहा कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आसपास के घरों का भी सामान जल गया है। शार्ट सर्किट से आग की संभावना जताई गई है लेकिन मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि हादसा कैसे हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *