गाड़ी अड्डा से मक्सी रोड तक 80 फीट चौड़ी होगी सड़क, 190 मकान टूटेंगे, 75% हिस्सा गंवाने वालों को मुआवजा

सड़क चौड़ीकरण को लेकर गाड़ी अड्डा से लेकर मक्सी रोड बायपास के बीच ​नया बखेड़ा खड़ा हो गया। करीब 20 फीट सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए नगर निगम का चिह्नांकन शुरू होते ही रहवासी विरोध में खड़े हो गए। पूरी मार्ग पर कई जगह 24 मीटर के प्लान को 15 मीटर चौड़ा रखने की मांग उठा दी। इसको लेकर रहवासियों ने विधायक से लेकर निगम सभापति और कलेक्टर स्तर तक आवाज उठाना शुरू करा दी। सोमवार प्रभावित लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग की। प्रभावित क्षेत्र के गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि यहां 80 फीट चौड़ी सड़क की जरूरत ही नहीं है। ऐसा होने से करीब 200 लोगों के मकान टूट जाएंगे। कई लोगों के पास तो मकान इतनी जगह भी नहीं बचेगी। ऐसी मनमानी के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। सोनू बारोड़ ने बताया कि हमारे निजी प्लॉट है। बावजूद इसके कई लोगों को नगर निगम ने 7 दिन में मकान हटाने का नोटिस दे दिया। इधर, नोटिस देखते ही एक महिला की आंखों से आंसू निकल आए। एफएआर की अनुमति जिन लोगों के मकान सड़क से लगे हुए है, उन्हें सेंटर से 12 मीटर दूर तक का अपना हिस्सा तोड़ना होगा। इन लोगों को मकान तोड़कर यहां सड़क बनाने के एवज में मुआवजा भी नहीं मिलेगा। सिर्फ उन्हीं को मुआवजे की पात्रता होगी, जिनके मकान का 75% हिस्सा टूट रहा हो। इसके अलावा अन्य को जरूरत पड़ने पर एफएआर या टीडीआर के तहत अतिरिक्त निर्माण की अनुमति ही मिल सकेगी। 24 मीटर का होगा रोड ^एमआर-4 को 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान सड़क के सेंटर से दोनों साइडों में 12-12 मीटर तक का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 190 मकानों के हिस्से टूटेंगे। नोटिस जारी कर दिया है। एलपी साहू, भवन अधिकारी नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *