भास्कर न्यूज | जालंधर लाडोवाली रोड स्थित सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जरूरतमंद लोगों के लिए लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 210 लोगों ने जांच करवाई। कार्यक्रम में एमडी डॉ. सतपाल गुप्ता और डॉ. सुरिंदर सैनी ने विद्यार्थियों को कैंसर, टीबी. एचआईवी जैसी भयानक बीमारियों के लक्षणों के बारे में जागरूक किया। वहीं डॉ. अनुभव गुप्ता और डॉ. अदिति गुप्ता ने स्त्री संबंधी अनेकों प्रकार की दिक्कतों को सुनते हुए उनके इलाज, परहेज और दवा के लिए जागरूक किया। साथ ही उनकी जांच करते हुए फ्री कैलशियम, विटामिन और आयरन की दवाइयां भी दीं। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगजीत कौर, रेड रिबन क्लब की को-अॉर्डिनेटर प्रो. रितिका चौधरी, हमसफर यूथ क्लब, हमसफर रेड रिबन यूथ क्लब, कमल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल, सरब क्लीनिकल लैब के सदस्य, क्लब अध्यक्ष रोहित भाटिया, हमसफर सोशल रिसर्च फाउंडेशन की डायरेक्टर पूनम भाटिया, प्रो. अग्निहोत्री, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. नवनीत जीड़, प्रो. विनोद अहीर आदि मौजूद रहे।


