शनिवार को साहित्यकारों को समर्पित पत्रिका ‘रचनांजलि’ का विमोचन किया गया। पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने बताया कि यह एक त्रैमासिक पत्रिका है। जानकारी देते हुए माला अग्रवाल माधवी और सलाहकार डॉ. राममूर्ति ने बताया कि यह पत्रिका मूल रूप से साहित्यकारों के लिए है, जिसमें उनसे संबंधित सामग्री को एकत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के निदेशक सोहन कुमार ने की। वहीं मुख्य अतिथि नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पूर्व निदेशक बलदेव सिंह बदन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका सोनिया विरदी मौजूद रहीं।


