फ्रूट मैसरेशन सेरेमनी में स्टूडेंट्स ने सीखी फेस्टिव बेकिंग की बारीकियां

जालंधर| एलपीयू में वार्षिक फ्रूट मैसरेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें क्यूलिनरी आर्ट्स के विद्यार्थियों ने फल, मेवे, शहद और मसालों को मिलाकर पारंपरिक प्रक्रिया को पूरा किया। यह एक पुरानी परंपरा है, जिससे फेस्टिव बेकिंग की शुरुआत मानी जाती है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वाद और टेक्स्चर को बेहतर बनाने की तकनीक सिखाई गई। इस मिश्रण से वातावरण में काजू, बादाम, किशमिश, दालचीनी और खट्टे फलों की मनमोहक खुशबू फैल गई। इसके साथ ही छात्रों ने जिंजरब्रेड हाउस भी तैयार किया, जिसे देखकर सभी बेहद प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि यह सेरेमनी केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि छात्रों में धैर्य, टीमवर्क और स्वाद को संतुलित रखने की कला विकसित करने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस ट्री, लाइट्स और रंगीन सजावट की गई तथा कैरोल सिंगिंग और डांस प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस वर्ष देश-विदेश से आए विद्यार्थियों की भागीदारी ने समारोह का महत्व और बढ़ा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *