फ्रेशर्स पार्टी में फैशन राउंड और कल्चरल परफॉर्मेंस का रंग:‘आगाज 2025’ में MBA और BBA स्टूडेंट्स के बीच हुआ टाइटल के लिए मुकाबला

जयपुर के मानसरोवर स्थित एक कॉलेज में ‘आगाज़ 2025’ फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन हुआ। नए बैच के स्टूडेंट्स ने फैशन राउंड, डांस और कई कल्चरल परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया। पूरे इवेंट में स्टूडेंट्स के टैलेंट और उनकी एंट्री को लेकर खास जोश दिखा। फ्रेशर्स पार्टी में पहुंचे मेहमानों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। इवेंट की गेस्ट ऑफ ऑनर फोर्टी की प्रेसिडेंट और बीएनआई की एरिया डायरेक्टर नीलम मित्तल रहीं। स्पेशल गेस्ट के तौर पर रामाज कुर्तीज एंड रिजॉर्ट एंड पैलेस के डायरेक्टर मोहित टेलर शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत शॉल, गुलदस्ता और ग्रीन ट्री देकर किया गया। फ्रेशर टाइटल मुकाबला बना शाम का आकर्षण MBA और BBA स्टूडेंट्स के बीच फ्रेशर टाइटल के लिए मुकाबला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस प्रतियोगिता को मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 की विनर पायल प्रजापत और मिस इंडिया ग्लैम 2025 की फर्स्ट रनरअप समीक्षा सांबल ने। इवेंट का संचालन प्लेसमेंट हेड पारुल भार्गव ने जज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *