फ्रोजन फूड को सही तरीके से करें स्टोर

भास्कर न्यूज। लुधियाना। फ्रोजन फ्रूट्स और सब्जियां आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक सुविधाजनक विकल्प हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही तरीके से फ्रोजन रखी गई सब्जियां और फल न केवल लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं, बल्कि पोषक तत्वों को भी बनाए रखते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप फ्रोजन फलों और सब्जियों का सुरक्षित और स्वस्थ उपयोग कर सकती हैं। {फ्रोजन फ्रूट्स और सब्जियों को -18 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर स्टोर करें। इस तापमान पर बैक्टीरिया की वृद्धि रुक जाती है और खाद्य पदार्थ लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। {फ्रोजन फलों और सब्जियों को बार-बार फ्रीजर से बाहर निकालकर दोबारा फ्रीज करने से उनका स्वाद और पोषण खराब हो सकता है। एक बार निकालने के बाद, इन्हें जल्द से जल्द इस्तेमाल करें। {फ्रोजन खाद्य पदार्थों को एयरटाइट कंटेनर या फ्रीजर बैग में स्टोर करें। साथ ही, स्टोरेज डेट लिखें ताकि आप जान सकें कि उन्हें कब तक उपयोग में लाना है। {फ्रोजन फलों और सब्जियों में ताजगी बनाए रखने के लिए इन्हें स्टोरेज के दौरान सीधे फ्रीज करें। {फ्रोजन फूड को हमेशा एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में रखें। प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल करते समय उनका सारा अतिरिक्त हवा निकाल दें ताकि फूड फ्रेश रहे। {फूड को प्री-कुक करें। सब्जियों और मांस जैसे खाद्य पदार्थों को हल्का पकाकर फ्रीज करें। यह उनका स्वाद और पौष्टिकता बनाए रखने में मदद करता है। {फूड को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर फ्रीज करें, ताकि जरूरत के अनुसार केवल उतना ही निकाला जा सके। इससे फूड वेस्टेज भी कम होता है। {फ्रोजन फूड को उपयोग से पहले फ्रिज के अंदर धीरे-धीरे डी फ्रॉस्ट करें। जल्दी डी फ्रॉस्ट करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। {एक बार डी फ्रॉस्ट किए गए फूड को दोबारा फ्रीज न करें। इससे फूड खराब हो सकता है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *