भास्कर न्यूज। लुधियाना। फैशन के बदलते दौर में ज्वेलरी का खास महत्व है और लॉन्ग नेकलेस का ट्रेंड इस सीजन में काफी पॉपुलर हो रहा है। ये न केवल आपके आउटफिट को परफेक्ट लुक देता है, बल्कि आपको क्लासी और अट्रैक्टिव भी बनाता है। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही डिजाइन और स्टोन कलर का सलेक्शन आपकी खूबसूरती को और भी निखार सकता है। लॉन्ग नेकलेस का यह नया ट्रेंड आपके हर लुक को आकर्षक और एलीगेंट बनाने का परफेक्ट तरीका है। चाहे शादी का सीजन हो या कोई पार्टी, सही डिजाइन और स्टाइल का नेकलेस आपकी खूबसूरती को बेहतरीन बना सकते हैं। {कई नए डिजाइन हैं अवेलेबल : लॉन्ग नेकलेस आजकल कई नए डिजाइनों में आ रहे हैं। इनमें पेंडेंट वाले नेकलेस, मल्टी-लेयर चेन और बीडेड नेकलेस काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो कुंदन, मोती और सोने के लॉन्ग नेकलेस आपके लिए परफेक्ट हैं। वहीं, मॉडर्न लुक के लिए सिल्वर और मेटेलिक डिजाइन का चयन करें। लॉन्ग नेकलेस में स्टोन का सही कलर आपके लुक को शानदार बना सकता है। पेस्टल शेड्स का स्टोन दिन के फंक्शंस के लिए परफेक्ट है, जबकि डार्क और बोल्ड कलर नाइट इवेंट्स में आपको अलग ही चमक देंगे। एमरल्ड, रूबी और डायमंड स्टोन वाले नेकलेस हर आउटफिट के साथ सूट करते हैं। {फंक्शन के हिसाब से करें स्टाइल : शादी या पार्टी जैसे फंक्शंस में भारी डिजाइन वाले लॉन्ग नेकलेस पहनें, जो आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार लगेंगे। वहीं, ऑफिस या कैजुअल लुक के लिए हल्के और सिंपल नेकलेस बेहतर विकल्प हैं। हर मौके के लिए सही नेकलेस का चयन आपके स्टाइल को और खास बना सकता है। ज्वेलरी डिजाइनर्स के अनुसार, लॉन्ग नेकलेस हर बॉडी टाइप और आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। इसे पहनने के लिए अलग-अलग लेयरिंग तकनीकों का उपयोग करें, ताकि यह ज्यादा अट्रैक्टिव दिखें। इसके साथ छोटे इयररिंग्स पहनें, ताकि लुक बैलेंस्ड लगे।


