यह तस्वीर सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड कॉरिडोर की है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह उद््घाटन की तैयारी चल रही है। इससे पहले बचे हुए कार्यों को युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि उद्घाटन के साथ इस पर ट्रैफिक शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो। एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की टेस्टिंग भी चल रही है। बुधवार को एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें जैसे ही जलीं, पूरा कॉरिडोर दुधिया रोशनी से नहा गया। रोशनी फैलते ही इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। इसके दोनों किनारे लगे ग्लास काफी आकर्षक लग रहे थे। पटेल चौक के पास रेलवे लाइन के ऊपर बनाए गए केबल स्टे ब्रिज पर अभी काम चल रहा है। मालूम हो कि पिछले दिनों नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने निर्माण कार्य का जायजा लिया था, उन्होंने हर हाल में 28 फरवरी तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था, ताकि 15 मार्च तक इसका उद्घाटन किया जा सके। फिर मिला ब्लॉक… आज से 22 तक आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी, दो के रूट बदले सिरम टोली में कौन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक दे दिया है। रेलवे लाइन के ऊपर बने केवल स्टे ब्रिज पर सड़क निर्माण किया जाना है। इसलिए रेलवे ने 13 फरवरी से 22 फरवरी तक के लिए ब्लॉक दिया है। इस दौरान 8 ट्रेन रद्द रहेगी । वहीं दो ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।


