फ्लाईओवर के कार्यों में आ रही अड़चनें दूर करें, दाखिल-खारिज समय पर हो

डीसी ने निर्माणाधीन सभी परियोजना को जल्द पूरा करने का भी दिया निर्देश रांची जिले में चल रही योजनाओं खास कर शहर के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करने का निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिया है। सोमवार को उपायुक्त ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीसी ने कहा कि शहरी आधारभूत संरचना को अच्छे से देखते हुए निर्माणाधीन सभी परियोजना को जल्द पूरा किया जाए, ताकि रांची शहर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जा सके। डीसी ने अधिकारियों से कहा, हम सभी ऐसा कार्य करें ​िक रांची मॉडल जिले के रूप में अपनी पहचान पूरे राज्य और देश में बनाए। सभी अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया ​िक अंचल में आने वाले दाखिल-खारिज के आवेदन का निपटारा समय पर करें। दाखिल खारिज व भूमि संबंधी मामले जिन अंचलों में काफी समय से लंबित हैं, वैसे अंचलों की सूची बनाने का भी डीसी ने निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि दाखिल खारिज के जो मामले अंचलों में आते हैं, उन्हें बिना जायज कारण के खारिज ना करें। पहले ऐसे मामलों का ठीक तरह से मूल्यांकन करें। जन शिकायत के लिए बने नंबर को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश… उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो अबुआ साथी 9430328080 मोबाइल नंबर को जन शिकायत के लिए बनाया गया है। इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। साथ प्रखंड स्तर पर बनाए अबुआ ग्रुप में संबंधित लोगों को जोड़ें। बैठक में 18 जनवरी को रुक्का में होने वाले मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में भी डीसी ने जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मंईयां योजना के तहत दिसंबर की राशि लाभुकों के खाते में जा चुकी है। जिन लाभुकों की राशि नहीं गई है, उनकी त्रुटि में सुधार किया जा रहा है। ट्रैफिक के लिए कारगर योजना बनाने का निर्देश, विधि व्यवस्था की रिपोर्ट रोज दें… रांची शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर कारगर योजना बनाने का निर्देश भी डीसी ने दिया है, ताकि रांचीवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए शहर में जहां अतिक्रमण हुआ है, डीसी ने उसे हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू करें। बैठक में एचईसी इलाके में भी अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की गई। डीसी ने अपर जिला दंडाधिकारी को निर्देश दिया ​िक रांची जिले में विधि व्यवस्था का पूरा प्रतिवेदन उन्हें हर दिन दें, ताकि समय पर ऐसे मामलों का निष्पादन कराया जा सके। सभी पदाधिकारी व कर्मी जिला प्रशासन से जारी आई कार्ड अवश्य लगाएं… डीसी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी व कर्मी जिला प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे आइ-कार्ड को अवश्य लगा कर रखें। ताकि उनके नाम और पदनाम से आम जनता उन्हें पहचान सकें। इससे पारदर्शिता भी आएगी। सभी वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों को समय पर कार्यालय आने, बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनाने का भी निर्देश दिया गया। कहा, कर्मी यह ध्यान रखें कि आमजन के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं हो। दुर्व्यवहार की शिकायत अगर जिले के किसी भी कार्यालय से प्राप्त होती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। पारदर्शिता के लिए अनिवार्य रूप से अधिकारियों व कर्मियों को आई कार्ड लगाने का निर्देश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *