बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी शंकर दयाल दुबे की शिकायत पर सीआईडी ने 8 जनवरी 2025 को सहारा इंडिया की कंपनी ई-स्कूट रेंटल सॉल्यूशन पर केस दर्ज कर लिया है। शंकर दयाल की शिकायत है कि कंपनी ने उनका 10 लाख और पूरे झारखंड का 100 करोड़ से अधिक का घोटाला कर लिया है। सीआईडी रांची ने केस संख्या 3-2025 भादवि की धारा 406, 409, 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। शंकर दयाल के अनुसार, उन्होंने कंपनी में 10 लाख रुपए निवेश किया था। -शेष पेज 11 पर इससे पहले नवंबर में भी फर्जीवाड़ा का मामले दर्ज इससे पहले विश्व भारती जन सेवा संस्थान धनबाद के नागेन्द्र कुमार कुशवाहा ने 30 नवंबर 2024 को मामला दर्ज कराया था। सीआईडी ने केस नंबर 51-2024 दाखिल किया था। नागेन्द्र कुमार कुशवाहा ने शिकायत दर्ज की है कि पति-प|ी ने 2008 से 2021 तक पैसा जमा किया था। मैच्योरिटी होने पर उन्हें करीब 1.30 करोड़ रुपए मिलना था। मैच्योरिटी के बाद धनबाद, बोकारो, रांची कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन सभी पदाधिकारी कार्यालय बंदकर फरार हो गए।


