बंगाल-झारखंड सीमा से 57 लीटर अवैध शराब सहित एक तस्कर घराया

खड़गपुर| झाड़ग्राम जिला के जामबनी थाना के बंगाल-झारखंड राज्य की सीमा से सटे सोनामुखी इलाके से पुलिस ने अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 57 लीटर अवैध शराब को बरामद किया। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम मिथुन बेरा है। वह झारखंड राज्य के मोवड़ाबांधी गांव का निवासी है। जानकारी हो कि पुलिस को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि एक शराब तस्कर झारखंड से अवैध शराब लेकर बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाला है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और सोनामुखी इलाके में अभियान चलाकर अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाके में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *