मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हरा दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। हर पेनाल्टी कॉर्नर और सर्कल अटैक पर तालियों से स्टेडियम गूंजता रहा। मैच की शुरुआत से ही बंगाल टाइगर्स ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोरजेलानी अगस्टिना ने शानदार गोल में बदलकर बढ़त दिला दी।
वहीं, सूरमा हॉकी क्लब को पूरे मैच में 13 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी मौके को वह गोल में नहीं बदल सकी। बंगाल की सशक्त डिफेंस लाइन ने हर हमले को नाकाम कर दिया। आखिरी क्वार्टर तक सूरमा बराबरी की कोशिश करती रही, लेकिन बंगाल टाइगर्स ने अनुशासन और धैर्य के साथ बढ़त कायम रखी। अंततः दमदार रणनीति और मजबूत डिफेंस के दम पर बंगाल ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।- विस्तृत पेज 2 पर 11वें मिनट में हुआ गोल मैच का टर्निंग पॉइंट बना 11वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर अगुस्टिना गोरजेलानी का सटीक ड्रैग फ्लिक मैच का टर्निंग पॉइंट बना, जिसने बंगाल को बढ़त और मनोवैज्ञानिक बढ़ावा दिया। -विजय शंकर सिंह, महासचिव, हॉकी झारखंड आज के मैच: रांची रॉयल्स V/S श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स : शाम 7.30 बजे से


