भास्कर न्यूज | लोहरदगा पश्चिम बंगाल सरकार की बर्खास्तगी और राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को समाहरणालय समक्ष धरना-प्रदर्शन दिया। धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल संशोधन कानून 2025 का विरोध के आड़ में सनातनी हिंदुओं के साथ विभत्स घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सनातनी हिंदुओं की हत्या की जा रही है, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है और घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कहा गया कि प्रतीत होता है कि इस पूरी घटनाक्रम को ममता सरकार की समर्थन प्राप्त है। मामले पर पूरी घटना की निंदा करते हुए सनातनी हिंदुओं की रक्षार्थ पश्चिम बंगाल में तुरन्त राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। जिसे लेकर शनिवार को सुबह11.30 बजे पावरगंज सुभाष चौक से विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल के साथ साथ श्रीराम समिति, योगी सेना, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन, केंद्रीय महावीर मंडल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के लोग पैदल मार्च करते हुए लोहरदगा ज़िला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां सभी ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिनिधियों में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, बजरंग दल संयोजक प्रियांशू कुमार, श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महासचिव प्रदीप साहू, केन्द्रीय महावीर मंडल महासचिव कपिलदेव मिश्रा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति महासचिव मिथुन तमेड़ा, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर सहित ओमप्रकाश सिंह, अजय पंकज,मनोज गुप्ता मन्ना, श्रीमती सुषमा सिंह, देबाशीष कार, बाबई, प्रवीर दत्ता, राजी पड़हा बेला लक्ष्मी नारायण भगत, अनिल उरांव, सोहन साहू, सुशील पटनायक, यशस्वी ओझा, आर्यन, आयुष, रितिक वर्मा, हैप्पी, अनुभव, सतीश, गोलू सिंह, आर्यन साहू, विवेक, अमित केशरी, विनोद साहू सहित भाई बन्धु उपस्थित रहे। उपायुक्त को आवेदन देते विहिप के पदाधिकारी, विरोध प्रदर्शन करते विहिप के कार्यकर्ता ।


