बंगाल में हिंसा के विरोध में विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, फूंका पुतला

भास्कर न्यूज | कवर्धा वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल में हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पं बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर शहर के वीर स्तंभ चौक में सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। राष्ट्र और हिंदू विरोधी तत्व खुलेआम अपने मंसूबे पूरे कर रहे हैं। प्रशासन कई जगहों पर मूकदर्शक बना है। कुछ स्थानों पर दंगाइयों को समर्थन भी मिल रहा है। हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। 11 अप्रैल को मुस्लिम भीड़ ने वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं पर हमला था। जबकि हिंदू समाज का इस कानून से कोई लेना-देना नहीं था। यह कानून एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बना था। कहा कि देश की अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग परिषद ने मांग की है कि कि बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। हिंसा की जांच एनआईए से करवाई जाए। दोषियों को सख्त सजा दी जाए, कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपा जाए। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाए। बंगाल-बांग्लादेश की 450 किलोमीटर सीमा पर तारबंदी का काम तुरंत शुरू किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *