शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके दुकानों के बाहर गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग की जा रही है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। दर्री पारा में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एटीएम और कई तरह की दुकानें संचालित हैं। बैंकों और दुकानों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इसे लेकर नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। -कवर्धा निवासी प्रदीप चंद्राकर की रिपोर्ट


