गिरिडीह के बगोदर में बंगाल से वृंदावन जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित संतरूपी में एक ट्रक से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस के डिवाइडर से टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बस का आधा हिस्सा जीटी रोड पर आ गया था, जिसे प्रशासन ने तुरंत हटवाया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। दस सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं बगोदर इलाके में तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो महीनों में इस क्षेत्र में दस सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में लगभग दर्जनों लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद बाइक, कार, बस और मालवाहक वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है।


