झुंझुनूं शहर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिले के नवलगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया है। आरोपी बागेश्वर धाम भागने की फिराक में था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालकर प्रदर्शन भी किया था। थानाधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया- आरोपी रामवतार सोनी (60) घटना के बाद झुंझुनूं के निकट मालसर गांव में अपने रिश्तेदार के पास जाकर छिप गया था। वहां से कुछ दिन रहने के बाद खेतड़ी के बांसीयाल चला गया। वहां से फिर अपने परिचित के नवलगढ़ आ गया। यहां से ट्रेन में बैठकर बागेश्वर धाम जाने की फिराक में था। आरोपी को कोर्ट पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। मौके पर भीड़ ने कर दी थी पिटाई आरोपी ने 27 जनवरी को नाबालिग को सफाई कराने के अपने क्लिनिक पर बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत काम किया। उसके बाद नाबालिग को 1500 रुपए देकर किसी को इस बारे बताने से मना किया था। शक होने पर भीड़ मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी मौके पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने साथ ले गई थी, लेकिन इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया था। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया था। बाद में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में एसपी से प्रतिनिधि मंडल मिला था। ये भी पढ़ें:-
नाबालिग से बुजुर्ग ने किया रेप, भीड़ ने पकड़कर पीटा:घर में साफ-सफाई के बहाने बुलाया था; दरिंदगी के बाद धमकी देकर 1500 रुपए थमाए झुंझुनूं में घर की सफाई करने आई 14 साल की नाबालिग से 60 साल के बुजुर्ग ने रेप किया। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को 1500 रुपए थमाकर यह बात किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी। (पूरी खबर पढ़िए)


