बंद मकान का ताला तोड़कर चो सवा लाख के जेवर और नगदी लेकर भाग गए। परिवार शादी में गया हुआ था। वापस आने पर सामान बिखरा मिला। मामला अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र का है। ट्रांसपोर्ट नगर के NEB एक्सटेंशन में रहने वाले पीड़ित नरेश कुमार पुत्र मनोहरी लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे 21 नवंबर को परिवार सहित गांव मिलकपुर रामगढ़ शादी में गए थे। 24 नवंबर की शाम 5 बजे गांव मिलकपुर गए थे। अगले दिन 25 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी, बेड और मंदिर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित नरेश ने बताया कि घर से लगभग 30,000 रुपए नकद, 7.5 ग्राम के सोने के झुमके, चांदी की पायजेब, चुटकी, और चांदी के दो सिक्के चोरी हुए है। सूचना पर NEB थाना पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसके बाद शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज हुआ।


