विराट-रोहित के फ्यूचर पर मीटिंग करेगा BCCI:2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार होगा, घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी जाएगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फ्यूचर पर चर्चा के लिए एक मीटिंग बुलाया है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है, लेकिन रोहित और विराट से इस बारे में अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी को देखते हुए उनकी भूमिका और टीम की रणनीति पर स्पष्टता लाने के लिए यह मीटिंग होगी। अहमदाबाद में हो सकती है मीटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में तीसरे वनडे के बाद अहमदाबाद में हो सकती है। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर भी शामिल होंगे। बैठक में 2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट की भूमिका, उनकी उपलब्धता और परफॉर्मेंस पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों सीनियर बल्लेबाजों को फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी जाएगी। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। कोहली और रोहित ने मिलकर 83 वनडे शतक लगाए रोहित को फ्यूचर पर बयान देने से मना किया
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, रोहित और विराट जैसे लेवल के खिलाड़ियों को इस बारे में साफ पता होना चाहिए कि उनसे भविष्य में क्या उम्मीद की जा रही है। जबकि मौजूद टीम मैनेजमेंट उनसे क्या चाहता है, क्योंकि वो अनिश्चितता के साथ टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। जबकि बोर्ड ने रोहित को अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए कहा है। इसके अलावा फ्यूचर को लेकर बयान देने से भी मना किया है। रोहित एग्रेसिव क्रिकेट जारी रखें
सूत्र ने कहा, टीम चाहता है कि रोहित ICC चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही अपने एग्रेसिव क्रिकेटिंग अंदाज के साथ बैटिंग करते रहेंगे। उम्मीद है कि वह टॉप ऑर्डर में एक निडर बैट्समैन के रूप में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हालात मुश्किल थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह रिस्क लेने से बच रहे हैं। दोनों से बैटिंग को लीड करने की उम्मीद है ताकि यंग बैट्समैन के लिए काम आसान हो सके। टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं
विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद 7 मई को रोहित और 12 मई को विराट ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। ——————– क्या वनडे में टेस्ट का हिसाब चुका पाएगी टीम इंडिया:रोहित-कोहली मजबूती बढ़ा रहे साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप भी किया। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। यहां दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे, उनके आने से टीम मजबूत हो रही है। भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका भी रहेगा। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *